Home सरकारी योजना UP Divyang Pension New List : दिव्यांग पेंशन की नई लिस्ट जारी,...

UP Divyang Pension New List : दिव्यांग पेंशन की नई लिस्ट जारी, यहाँ देखे

0
UP Divyang Pension New List

UP Divyang Pension New List: भारत सरकार समाज के हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई योजनाएं पेश कर रही है। सभी नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सकें, इसके लिए केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारें अपना सहयोग दे रही हैं। एक स्वस्थ शरीर तो अपने काम के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकता है, लेकिन दिव्यांग व्यक्तियों को अक्सर महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इसी परेशानी के हल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने Uttar Pradesh Divyang Pension Yojana 2024 की शुरुआत की थी।

उत्तर प्रदेश के निवासी जो दिव्यांग हैं उन्हें इस योजना द्वारा प्रदान किए गए सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। आपको बता दें सरकार द्वारा इस साल का नया लिस्ट जारी कर दिया गया है, तो आइए आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि कैसे आप अपना नाम नए लिस्ट में देख सकते हैं।

UP Divyang Pension Amount 2024

इस योजना के मदद से, सरकार राज्य भर में दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से 1000 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान करती है। यह योजना विकलांग नागरिकों के सामने आने वाले आर्थिक बोझ को कम करने का प्रयास कर रही है, जिससे वे भी अधिक सम्मानजनक और स्वतंत्र जीवन जीने में सक्षम हो सकें।

UP Divyang Pension New List 2024

सभी दिव्यांग पेंशन पाने वाले उम्मीदवार को पता होगा कि दिव्यांग पेंशन की वित्तीय वर्ष की पहली क़िस्त यानि अप्रैल-मई और जून 2024 की पेंशन का पैसा पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि अप्रैल-मई और जून 2024 की 11,04,703 लाभार्थियों का लिस्ट भी सरकार द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

अब आप नई लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। नई लिस्ट से जुड़ी जरूरी सूचना यह है कि इसमें उन सभी लोगों के नाम हटा दिए गये हैं जो अपात्र थे या जिनकी मृत्यु हो गई थी। इसलिए आपको इस बार अपना नाम UP Divyang Pension New List 2024 में जरुर चेक करना चाहिए, लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए पूरा प्रोसेस नीचे आपको विस्तार में बताया गया है, आप ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

How to check UP Divyang Pension New List 2024

UP Divyang Pension Yojana New List में अपना नाम देखने के लिए आपको नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

1) सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

2) इसके बाद आपको होम पेज पर दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन पर क्लिक करना होगा।

3) इसके बाद आपको नीचे पेंशन सूची देखने को मिल जायेगा, पेंशन सूची 2024-25 पर क्लिक करना होगा।

4) इसके बाद आपके सामने जनपदवार सूची आ जाएगी आपको अपने जनपद पर क्लिक करना होगा।

5) इसके बाद आपके सामने ब्लॉकवार तथा नगर निकायवार सूची ओपन हो जाएगी आपको अपने ब्लॉक/नगर निकाय पर क्लिक करना होगा।

6) इसके बाद आपके सामने पंचायत वार/ वार्ड वार सूची ओपन हो जाएगी आपको अपने पंचायत/वार्ड पर क्लिक करना होगा।

7) इसके बाद आपके सामने ग्राम वार सूची ओपन हो जाएगी ।

8) इसके बाद आप Quarter-1 की लिस्ट देखने के लिए कुल पेंशनर के कॉलम की सख्या पर क्लिक करना होगा।

9) आपको Quarter – 1 में कुल पेंसनर की संख्या पर क्लिक करना होगा।

10) इसके बाद आपके सामने पेंशन लिस्ट ओपन हो जायगे जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।

इस प्रकार से आप नई पेंशन सूची में अपना नाम चेक कर सकते है।

यह भी देखे: मुख्यमंत्री ई रिक्शा योजना के तहत महिलाओ को मिलेगा ई-रिक्शा, अभी आवेदन करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version