Home क्राइम UP: घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला, प्रेमी के साथ मिलकर...

UP: घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला, प्रेमी के साथ मिलकर घर में की लूटपाट, फिर कर दी हत्या

0
UP

UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक सनसनीखेज वारदात की घटना सामने आई है। यहां पर एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। घटना का पुलिस ने खुलासा किया और दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या का किया खुलासा

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी इलाके में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने का काम किया है। बुजुर्ग महिला के पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी का साथ लिया और उसके बाद महिला के घर में दाखिल होते हुए उसके घर में लूटपाट की फिर बाद में महिला की हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा किए जाने के मामले में पुलिस ने जानकारी दी और बताया सरोजिनी इलाके में रहने वाली सरला काका की 5 अगस्त को हत्या कर दी गई। उनके हाथ पांव बंधे हुए थे और गले पर निशान थे। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की गई तो पता चला की सरल काका के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला का एक लड़का और एक लड़की है जिसमें से लड़की की अहमदाबाद में शादी हो चुकी है तो वही लड़का गोरखपुर में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। महिला के साथ घर में कोई भी नहीं रहता था महिला अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठाकर में रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी के साथ लिया और घर में घुसकर महिला की हत्या की और उसके सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। साथ में महिला का मोबाइल फोन भी लूट लिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया और लूट का सामान बरामद किया।

Read Also: पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में हुआ भर्ती

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version