Blogमध्यप्रदेश
राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए मप्र के दो शिक्षकों का चयन, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए मध्यप्रदेश के दो शासकीय शिक्षकों का चयन हुआ है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर 2026 को दोनों शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।
सम्मान पाने वालों में शासकीय सांदीपनी महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भेल, भोपाल की शिक्षिका डॉ. अर्चना शुक्ला तथा सीधी जिले के विकासखंड मझौली अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कंजवार के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं माध्यमिक शिक्षक श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
मध्यप्रदेश के दो शासकीय शिक्षकों के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन से प्रदेश का मान बढ़ा है।





