मध्यप्रदेश
सुबह सुबह घर से घूमने निकला 18 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने जारी की अपील
जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी

जबलपुर शहर के शक्ति नगर क्षेत्र से 18 वर्षीय युवक मिहिर श्रीवास्तव मंगलवार 14 जुलाई 2026 की सुबह से लापता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहिर श्रीवास्तव सुबह करीब 5:30 बजे घर से घूमने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों एवं संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
लापता युवक का रंग गोरा, कद लगभग 5 फुट 7 इंच, इकहरा बदन है तथा होंठ के नीचे तिल है। वह घर से निकलते समय हरे रंग की चैकदार शर्ट, नीली जींस और हरे रंग के जूते पहने हुए था।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मिहिर श्रीवास्तव कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल मोबाइल नंबर 7974200387, 9827248818 या 9424314325 पर सूचना दें। परिवार युवक की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लोगों से सहयोग की अपील कर रहा है।





