मध्य प्रदेश के डिंडौरी के शहपुरा में तेज बारिश के बाद नदी उफान पर थी और इसी में एक कार सैलाब में फंस गई। जब कार नदी की तेज लहरों के बीच बहने लगी तो उसमें सवार तीन लोगों की सांसें अटक गईं। कार के भीतर मौत मंडरा रही थी और बाहर उफनता हुआ पानी था। लेकिन इन तीनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और ऐन वक्त पर सूझबूझ का परिचय दिया। जैसे ही कार पानी में डूबने लगी, तीनों लोग फुर्ती से दरवाजे खोलकर बाहर निकल आए। चूंकि तीनों को तैरना आता था, इसलिए उन्होंने लहरों को चीरते हुए आगे बढ़ना शुरू किया। तेज बहाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए तीनों युवक किसी तरह सुरक्षित किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे। इस खौफनाक हादसे में तीनों की जान बाल-बाल बच गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।