Blogदिल्ली एनसीआरराष्ट्रीय
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, हरित परिवहन की दिशा में ऐतिहासिक कदम
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

नईदिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में शुक्रवार को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन का किराया काफी सस्ता है। जींद-सोनीपत रूट पर ट्रेन कई रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी और रोज़ाना लगभग 2,600 यात्री इसमें सफ़र कर सकेंगे। इसे देश में बनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है और यह पारंपरिक ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों के बिना चलेगी।





