Blogमध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, समाधान ऑनलाइन, सीएम मॉनिटरिंग और जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में लेंगे भाग, स्थानीय नागरिकों से भी करेंगे संवाद

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 21 अगस्त को टीकमगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और लंबित मामलों की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग संवाद में शामिल होकर क्षेत्र में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे समाधान ऑनलाइन और सीएम मॉनिटरिंग के प्रकरणों की समीक्षा करेंगे तथा लंबित मामलों के निराकरण की स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भी सहभागी होंगे। बैठक में जिले के विकास कार्यों, योजनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

टीकमगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद भी करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत यह दौरा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति और आमजन की समस्याओं की समीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

Related Articles

Back to top button