मध्यप्रदेश

जल प्रदाय योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए 10 तकनीकी अधिकारी बनेंगे मास्टर ट्रेनर, 7 सितंबर से 1 जनवरी तक भोपाल में दस चरणों में होगा प्रशिक्षण, जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया प्रशिक्षण कैलेंडर

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं के सफल, सुचारु और प्रभावी संचालन के लिए कटनी जिले के तकनीकी अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित एकल ग्रामीण जलप्रदाय योजनाओं के संचालन एवं संधारण की तकनीकी गतिविधियों से अधिकारियों को अवगत कराने के उद्देश्य से आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, भोपाल में चरणबद्ध प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने प्रशिक्षण कैलेंडर जारी करते हुए जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के पांच सहायक यंत्री और पांच उपयंत्रियों सहित कुल 10 तकनीकी अधिकारियों को प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशिक्षण नवें चरण से अठारहवें चरण तक 7 सितंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 के बीच दस चरणों में आयोजित होगा।

मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित, भोपाल के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भू-जल एवं सतही जल स्रोतों के जरिए ग्रामीण जलप्रदाय योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन योजनाओं के बल्क ग्रामों में संचालन एवं संधारण गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी अमले को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इन तिथियों में होगा प्रशिक्षण

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार—

प्रियंका लखेरा, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत बड़वारा — 7 से 11 सितंबर 2026
अरुण चतुर्वेदी, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ — 14 से 19 सितंबर 2026
अजय केसरवानी, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा — 21 से 25 सितंबर 2026
सौरभ भलावी, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत रीठी — 5 से 9 अक्टूबर 2026
आलोक पटेल, उपयंत्री, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ — 12 से 16 अक्टूबर 2026
त्रिभुवन सिंह, उपयंत्री, जनपद पंचायत कटनी — 26 से 31 अक्टूबर 2026
पंकज शुक्ला, उपयंत्री, जनपद पंचायत बहोरीबंद — 2 से 6 नवंबर 2026
प्रदीप यादव, उपयंत्री, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा — 16 से 20 नवंबर 2026
नीरज तंतुवाए, उपयंत्री, जनपद पंचायत बहोरीबंद — 7 से 11 दिसंबर 2026
सुमित साहू, उपयंत्री, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा — 28 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027

एक दिन पहले पहुंचना होगा प्रशिक्षण स्थल

जिला पंचायत सीईओ ने सभी चयनित मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया है कि वे प्रशिक्षण प्रारंभ होने की निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व भोपाल स्थित प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और तय अवधि में प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के बाद ये तकनीकी अधिकारी जिले में जल प्रदाय योजनाओं के बेहतर संचालन और संधारण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button