Blogमध्यप्रदेश

शिक्षक दिवस पर 33 उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा राज्य स्तरीय सम्मान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में होगा आयोजन

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- शिक्षक दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेश के 33 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित करेगी। सम्मान समारोह 5 सितंबर को सुबह 10.30 बजे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित होगा। समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होगा।

समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह तथा खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मान के लिए ऐसे शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, शैक्षणिक नवाचारों को बढ़ावा देने और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

25 हजार रुपये सम्मान राशि, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति पत्र

राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 के लिए चयनित सभी 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को 25 हजार रुपये की सम्मान राशि, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त दो शिक्षकों का भी विशेष सम्मान

समारोह में वर्ष 2025 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों श्रीमती शीला पटले और श्री भेरूलाल औसारा का भी विशेष सम्मान किया जाएगा। दोनों शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

इन 33 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

सुश्री पूनम मिश्रा, श्री बिहारी लाल प्रजापति, श्री अरूण कुमार भादे, श्री बलराम अहिरवार, श्री मुकेश कुमार शर्मा, श्री अरूण कुमार मित्तल, श्री मुकेश कुमार प्रजापति, श्री मनीष तिवारी, श्री अजय कुमार मिश्रा, श्री मुकेश नागर, श्री राजेश महेश्वरी, श्री मोहित कुमार गर्ग, सुश्री पूजा पाण्डेय, श्री सतीश कुमार पाण्डेय, सुश्री श्वेता तिवारी, श्री शिवलाल दांगी, श्री धन्नालाल बिसेन, श्री रितेश कुमार पथाडे, श्री सुखनंदन साहू, श्री नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, श्री ओम प्रकाश विश्वकर्मा, श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री राकेश कुमार गुप्ता, सुश्री शिखा शर्मा, श्री महेन्द्र सिंह पवार, सुश्री ज्योति पाठक, श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री सुरेश चंद्र सोनी, सुश्री शर्मिला उपाध्याय, सुश्री रीना देवी कटरे, श्री हेमंत कुमार वैद्य, श्री राकेश कुमार द्विवेदी एवं सुश्री सीमा परमार।

Related Articles

Back to top button