प्रशासनमध्यप्रदेश

नवरात्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने देर रात तक सड़कों पर निकले कलेक्टर-एसपी, सराफा बाजार से रांझी तक किया पैदल भ्रमण, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- नवरात्र के दौरान शहर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने देर शाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

दोनों अधिकारियों ने सराफा बाजार, नुनहाई, सुनरहाई, गढ़ा फाटक और रांझी सहित उन प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया, जहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की विशेष निगरानी रही। कलेक्टर और एसपी का भ्रमण रात 9:30 बजे के बाद भी जारी रहा।

Related Articles

Back to top button