Blog

विश्व जूनोसिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन, 42 पशुओं का हुआ निःशुल्क रेबीज टीकाकरण

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर जिला पशु चिकित्सालय कटनी में जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों (जूनोसिस) के प्रति आमजन एवं पशुपालकों को जागरूक करना तथा रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण को बढ़ावा देना रहा।

उपसंचालक डॉ नीता मनोचा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों एवं उपस्थित नागरिकों को जूनोटिक रोगों, उनके संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, स्वच्छ पशुपालन, समय पर टीकाकरण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि रेबीज, ब्रुसेलोसिस, एन्थ्रेक्स एवं लेप्टोस्पायरोसिस जैसे कई रोग पशुओं से मनुष्यों में फैल सकते हैं, जिनकी रोकथाम जागरूकता एवं नियमित टीकाकरण से संभव है। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर में लगभग 42 पालतू पशुओं का टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सुमंत वर्मा, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. नीता मनोचा, डॉ. साकेत मिश्रा, डॉ. रवि कटारिया, श्री अतुल भुजिया, श्री राकेश कुशवाहा एवं श्री हजरत मंसूरी सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में पशुपालकों से अपने पालतू पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, समय-समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा जूनोटिक रोगों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button