Blogमध्यप्रदेश

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा के परिणाम कल होंगे घोषित, दोपहर 2 बजे से देख सकेंगे रिजल्ट

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुनः परीक्षा के परिणाम मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। प्रदेशभर के विद्यार्थी और अभिभावक निर्धारित समय के बाद ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेब पोर्टल rskmp.in/result.aspx पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

पुनः परीक्षा में शामिल हुए हजारों विद्यार्थियों के लिए यह परिणाम महत्वपूर्ण है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपनी अंकसूची ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही अपना परिणाम देखें और किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें।

Related Articles

Back to top button