Blogमध्यप्रदेश

कटनी सीएसपी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, तत्काल निलंबन के दिए निर्देश, कानून-व्यवस्था में लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं; पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को लेकर बड़ा और सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित कटनी सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि सरकार ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी के इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। कटनी के गंभीर प्रकरण में सीएसपी के तत्काल निलंबन के निर्देश को कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करने की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button