Blog

उमरियापान में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, तैयारियां पूरी

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी

जनलोक टाइम्स उमरियापान- भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा कल श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में रथ के दर्शन एवं रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों पर विराजमान कराकर भव्य रथ यात्रा जगन्नाथ स्वामी मंदिर ब्योहार मुहल्ला से झंडा चौक से होते हुए बड़ी माई मंदिर जाती हैं जहां भगवान की भव्य आरती की जाती है फिर यात्रा न्यू बस स्टैंड, कटरा बाजार होते हुए जगदीश स्वामी मंदिर लिडहा तालाब में समाप्त होती है। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, आरती एवं स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर रथ का दर्शन और रस्सी खींचने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में रथयात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button