कटनी- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने सेक्टर ढीमरखेड़ा और खमतरा सेक्टर्स में योजनाओं में प्रगति लाने बैठक आयोजित की। बैठक में वी बी जी राम जी, ई-केवाईसी मनरेगा, समग्र और पीएम आवास, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के नवीन पंजीयन,अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरण, पेंशन योजना के DLC सत्यापन , प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पूर्णता, लंबित आवास , री चेकिंग, निर्माण कार्यों की पूर्णता उपरांत सीसी जारी करने के संबंध में ग्राम पंचायत वार विस्तार से समीक्षा की। अवगत होवें कि जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने जरूरी निर्देश दिए हैं। सीईओ श्री कोरी ने पुअर परफॉर्मेंस वाली ग्राम पंचायतों को एक सप्ताह के अंदर प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा सेक्टर की ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री,एपीओ बैठक में मौजूद रहे।