Blog

CM हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में जिला पंचायत कटनी टॉप टेन में, सातवें स्थान पर

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप टेन में स्थान बनाया है। राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में जिला पंचायत कटनी को प्रथम समूह में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त हुआ है और जिले ने सातवां स्थान हासिल किया है।

जिला पंचायत कटनी को प्राप्त 1239 शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में 87.43 प्रतिशत वेटेज प्राप्त हुआ। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की सतत निगरानी, पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। शिकायतों के निराकरण में जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता एवं गंभीरता से कार्य किया।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को आगे भी इसी तरह पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ शिकायतों के निराकरण के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button