कटनी- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कटनी जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन शुरू किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में रक्तदाताओं का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद रक्त संग्रह किया जा रहा है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नागरिकों से भी अपील की गई कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति आगे आकर रक्तदान करें और इस सेवा अभियान में सहभागी बनें।