कटनी/उमरियापान- ढीमरखेड़ा विकासखंड के बरेली ग्राम पंचायत अंतर्गत भनपुरा से भरभरा आश्रम (इंटवा) पहुंच मार्ग की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि इस मार्ग से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सड़क से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की समस्या को लेकर नरेश रजक, मोहित रजक, सुरेंद्र पटेल सहित अन्य लोगों द्वारा कई बार संबंधित जिम्मेदारों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।