मध्यप्रदेश

फील्ड में उतरे ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत CEO, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/ढीमरखेड़ा- ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माणाधीन एवं संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री कोरी ने ग्राम पंचायत भटगवां में नल-जल योजना तथा निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन की स्थिति देखी। इसके बाद ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन और ग्राम पंचायत टोला भरभरा में बन रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसर (सीएससी) का निरीक्षण किया।

गुणवत्ता से समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों कार्य

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं। कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और निर्माण की प्रगति पर नियमित नजर रखी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीणों को पेयजल, सामुदायिक सुविधाओं और स्वच्छता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार किए जा रहे इन निरीक्षणों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का आकलन करना, निर्माण गुणवत्ता बनाए रखना और योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Back to top button