मध्यप्रदेश

उमरियापान नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हुआ पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने कदमताल कर दिया एकता और अनुशासन का संदेश, नगरवासियों ने उत्साह के साथ किया स्वागत

जनलोक टाइम्स से सोनू त्रिपाठी

उमरियापान- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उमरियापान नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अश्वनी शुक्ला एवं मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह श्री संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कार्यवाह श्री संजय त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन, संस्कार और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

पथ संचलन का शुभारंभ मंगल भवन से हुआ। जहां से स्वयंसेवकों का अनुशासित दल कदमताल करते हुए झंडा चौक, बस्ती अंदर, आजाद चौक एवं न्यू बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। संचालन का समापन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में हुआ।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता, संगठन शक्ति और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। स्वयंसेवकों की एकरूपता और अनुशासित कदमताल को देखने के लिए नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की उत्सुकता दिखाई दी। नगरवासियों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में संगठन की भावना को मजबूत करने के साथ संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन ने नगर में सामूहिकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button