कटनी- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों की श्रृंखला में नल जल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण, संचालन, संधारण और प्रबंधन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संभाग स्तर पर आयोजित किया जाना है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, लेखा अधिकारी जिला पंचायत, परियोजना अधिकारी VB-GRAM-G जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी VB-GRAM-G जनपद पंचायत, सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जनपद पंचायत और पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत को 15 जुलाई को संभाग स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित होकर शामिल होने के निर्देश दिए हैं। उक्त अधिकारी जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को कार्यशाला में प्राप्त जानकारी से विस्तार से अवगत कराएंगे।