Blog

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष पर “स्मरण पखवाड़ा” आयोजित, कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल पदाधिकारी रहे उपस्थित

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “स्मरण पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत जिला कटनी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

सम्मेलन में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके विचारों एवं सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेन्द्र पाठक, जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, महामंत्री विजय दुबे, आखिलेश नामदेव, संदीप सोनी सहित अनेकों कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

Related Articles

Back to top button