मध्यप्रदेश
फील्ड में उतरे ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत CEO, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/ढीमरखेड़ा- ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माणाधीन एवं संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





