प्रशासनमध्यप्रदेशराजनीति

उज्जैन में 35 लाख दीयों से जगमगाया रामघाट, नितिन नवीन ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

उज्जैन- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के दौरान गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। इंदौर में ‘सेवा-संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने शिप्रा नदी के रामघाट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। भाजपा के अनुसार, सेवा-संकल्प अभियान के तहत रामघाट पर 35 लाख से अधिक दीये जलाए गए, जिससे शिप्रा तट रोशनी से जगमगा उठा और धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना।

नितिन नवीन ने कार्यक्रम के बाद कहा कि देश का हर कोना, गांव और मोहल्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं के केंद्र में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के हर हिस्से से आशीर्वाद मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ‘भजन संध्या’ में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया जा रहा है और शहर के विभिन्न घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रधानमंत्री की दीर्घायु और भारत को आगे बढ़ाने की कामना की।

18 सितंबर को महाकाल दर्शन: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उज्जैन में रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के अंतिम दिन 18 सितंबर को वे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में शामिल होंगे और बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे।

Related Articles

Back to top button