भोपाल- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में आयोजित रक्तदान शिविर का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और समय पर रक्त उपलब्ध होने से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।
‘सेवा-संकल्प अभियान’ के तहत आज प्रदेशभर में 290 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रदेशव्यापी अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। रक्तदान को जीवन बचाने वाली मानवीय सेवा के रूप में बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।