Blogमध्यप्रदेशराजनीति
मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे हरदीप सिंह पुरी, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, 12 नवंबर को मतदान, उसी दिन आएगा परिणाम
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- मध्यप्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पुरी फिलहाल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और उनका मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। भाजपा के इस फैसले के बाद अब उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।





