मध्यप्रदेश

कटनी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद के घर और शॉ मिल पर आयकर विभाग की रेड, आवास और फर्म में आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम कर रही जांच

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- कटनी जिले में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चमनलाल आनंद के माधव नगर स्थित आवास और उनकी शॉ मिल पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम दोनों ठिकानों पर जांच में जुटी है। कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारी लेनदेन, नकदी, ज्वेलरी और व्यापार से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। मंगलवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। जांच के दौरान घर के सदस्यों को अंदर ही रहने के लिए कहा गया है।

कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल

आयकर विभाग की टीम आवास और शॉ मिल में उपलब्ध रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच के दायरे और कार्रवाई के आधार को लेकर भी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी तस्वीर

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई में कोई नकदी, ज्वेलरी या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। अब सभी की नजर आयकर विभाग की जांच और आधिकारिक जानकारी पर टिकी है।

Related Articles

Back to top button