Blog

कुठला पुलिस की अवैध शराब मफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 540 लीटर अवैध शराब सहित 13 लाख रुपये का मशरूका बरामद

जनलोक टाइम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जिले की कुठला थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 540 लीटर अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सहित लगभग 13 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

टीआई अखिलेश दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना के आधार पर कुठला पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में रखी विभिन्न ब्रांडों की शराब की पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस ने मौके से शराब और वाहन को जब्त कर लिया तथा आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब की खेप को अवैध रूप से दूसरे क्षेत्र में खपाने की तैयारी की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Back to top button