मध्यप्रदेश
बरगी बांध की बाईं तट नहर फूटी, खेतों में भरा पानी; 50 से अधिक किसानों की फसलें बर्बाद
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

40 साल पुरानी नहर में रात 2 बजे हुआ रिसाव, दो दिन पहले बोया चना हुआ खराब, 6 एकड़ में पककर तैयार धान की फसल डूबी; सवा करोड़ की मरम्मत का प्रस्ताव प्रशासनिक स्वीकृति के इंतजार में अटका
जबलपुर- बरगी बांध की बाईं तट नहर में पानी का दबाव किसानों के लिए मुसीबत बन गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे मंगेला और पिपरिया गांव के बीच लगभग 40 साल पुरानी नहर अचानक फूट गई। नहर से निकले पानी के तेज बहाव ने आसपास के खेतों को जलमग्न कर दिया। इस घटना में 50 से अधिक किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। किसी किसान का दो दिन पहले बोया गया चना पानी में डूबकर खराब हो गया, तो किसी की कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में भरे पानी की चपेट में आ गई।

नहर टूटने की घटना ने एक बार फिर बरगी बांध की बाईं तट नहर की जर्जर स्थिति और लंबे समय से लंबित मरम्मत कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की मरम्मत कराई जाती तो उन्हें इस नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।
कई स्थानों पर सीपेज, सवा करोड़ की मरम्मत का प्रस्ताव लंबित
बरगी बांध की बाईं तट नहर जबलपुर से नरसिंहपुर तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाती है। करीब 135 किलोमीटर लंबी इस नहर से रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान राजस्व विभाग कर रहा नुकसान का आकलन
कार्यपालन यंत्री संगीता दिवाकर ने बताया “प्रभावित किसानों की फसल के नुकसान का आकलन राजस्व विभाग की ओर से किया जा रहा है. शासन के प्रावधानों के अनुसार जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा.”





