भोपाल- मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। ACS अशोक बर्णवाल अब प्रदेश के नए मुख्य सचिव (CS) की जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुराग जैन को नीति आयोग का CEO बनाने के बाद उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएएस हैं। वे वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा अपर मुख्य संचिव, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें अस्थायी रूप से मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
बता दें कि मुख्य सचिव की दौड़ में अशोक बर्णवाल के अलावा ACS राजेश राजौरा भी थे। साथ ही मनु श्रीवास्तव का नाम भी चर्चा में था। आज मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अशोक बर्णवाल से मुलाकात की थी।