Blogमध्यप्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर श्री सैलवारा धाम में होगा भजन एवं आशीर्वचन का आयोजन

जनलोक टाइम्स से सोनू त्रिपाठी

सिहोरा/मझगवां- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परमहंसी अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी श्री प्रकाशवन अवधूत जी महाराज के प्रभु प्रेमी एवं समस्त गुरु भक्तों द्वारा श्री सैलवारा धाम में विख्यात परम पूज्य श्री आकाशवन केलाशानन्द जी महाराज का पूजन एवं बुधवार के दिन गुरु पूर्णिमा समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर परम् पूज्य गुरुदेव का विधिवत पूजन, भजन-कीर्तन सहित भंडारे का आयोजन होगा।

प्रेरणादायी उद्बोधन सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रभु प्रेमी भक्त, जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय सनातन परंपरा में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण, कृतज्ञता और सेवा भाव व्यक्त करने का अत्यंत पावन पर्व है। गुरु हमारे जीवन को ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक का दिशा प्रदान करते हैं।

व्यवस्था में जुटे भक्त

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गुरु भक्त शामिल होकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित करेंगे। आयोजन के दौरान गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग तथा प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिसके आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्री शैलेश्वर धाम के महंत श्री आकाशानंद कैलाशानंद जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button