मध्यप्रदेशराजनीति

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में कटनी में कैंडल मार्च, सामूहिक गायन से गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी

कटनी- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के आह्वान पर कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में रविवार को कटनी में कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्तों ने राष्ट्रगीत के सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। मार्च के समापन अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत प्रोत नजर आया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद टोपनानी, रामरतन पायल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की कथित अवमानना स्वीकार नहीं की जाएगी। कैंडल मार्च के माध्यम से राष्ट्रगीत के सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूती से सामने रखा गया।

Related Articles

Back to top button