Blogमध्यप्रदेश

UPI शुल्क पर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन का ऐलान, UPI पर शुल्क लगा तो पेट्रोल पंपों पर 1999 की लिमिट!, 2000 रुपए से ज्यादा का भुगतान UPI से नहीं लेंगे

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- यूपीआई भुगतान पर संभावित एमडीआर शुल्क को लेकर मध्यप्रदेश में बहस तेज हो गई है। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाया गया, तो पेट्रोल पंप संचालक 1999 रुपए तक ही यूपीआई भुगतान स्वीकार करेंगे।

एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम तय होते हैं और डीलरों का मार्जिन बेहद कम है। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क का भार वहन करना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कपड़ा व्यापारी कीमत में मार्जिन समायोजित कर सकते हैं, लेकिन पेट्रोल पंप ऐसा नहीं कर सकते।

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर कहा है कि सामान्य उपभोक्ताओं के 2000 रुपए तक के भुगतान पर शून्य एमडीआर रहेगा और 2000 रुपए से अधिक के भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क मर्चेंट को देना होगा, ग्राहक को नहीं। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं और मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button