मध्यप्रदेश

सीएम की पैदल यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, वरिष्ठ अधिकारियों ने परखा सुरक्षा इंतजाम, संभागायुक्त, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर और एसपी ने किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोमवार, 2 नवंबर को आयोजित होने वाली पैदल यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रविवार शाम प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पैदल यात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह, आईजी श्री प्रमोद वर्मा, डीआईजी श्री अतुल सिंह, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आगमन एवं पैदल यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा समन्वय के साथ तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button