Blogमध्यप्रदेश

1 नवंबर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बदली सफारी की समय-सारिणी, सुबह 6 से 11:30 और शाम 3 से 6 बजे तक कर सकेंगे जंगल की सैर, टिकट काउंटरों के समय भी निर्धारित

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लेने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 1 नवंबर 2026 से पार्क सफारी और टिकट बुकिंग काउंटरों की नई समय-सारिणी प्रभावशील हो गई है। इसके तहत पर्यटक सुबह और शाम की दो पालियों में कोर एवं बफर क्षेत्र में जंगल सफारी कर सकेंगे।

सुबह 6 से 11:30 बजे तक होगी सफारी

जारी समय-सारिणी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एवं बफर क्षेत्र में सुबह की सफारी प्रातः 6 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होगी। वहीं शाम की पाली में पर्यटक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

Related Articles

Back to top button