प्रशासनमध्यप्रदेश

गणेश उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे ASP कमल मौर्य, शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, पुलिस बल को दिए सतत निगरानी और यातायात व्यवस्था मुस्तैद रखने के निर्देश

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर गणेश उत्सव की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान एएसपी मौर्य ने प्रमुख गणेश पंडालों एवं आयोजन स्थलों के आसपास तैनात पुलिस बल की स्थिति देखी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button