Blogप्रशासनमध्यप्रदेश
सड़क हादसे में घायलों के लिए मददगार बने जबलपुर कलेक्टर, रुकवाया वाहन और पहुंचाया अस्पताल
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी

जबलपुर- शहर के बिलहरी क्षेत्र में बुधवार दोपहर डीमार्ट के पास सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार यात्री अंदर फंस गए, जबकि कुछ लोग उसके नीचे दब गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपना वाहन रुकवाया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा बुधवार दोपहर बिलहरी क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी डीमार्ट के पास यात्रियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ऑटो को सीधा कराया और उसमें फंसे तथा नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकलवाया।
खनिज विभाग के वाहन से पहुंचाया अस्पताल
हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए कलेक्टर ने पीछे से आ रहे खनिज विभाग के वाहन से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही मौके से ही जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी को फोन कर घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





