उमरियापान। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार, 17 अगस्त को उमरियापान में नाग पंचमी (चौरसिया दिवस) पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। चौरसिया समाज नवयुवक मंडल, उमरियापान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से चौरसिया मंगल भवन प्रांगण में होगा। इसके बाद शाम 4 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन में चौरसिया समाज के बंधुओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव एवं नाग देवता की आराधना की जाएगी और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।