Blog

किसानों के लिए बड़ी राहत: ढीमरखेड़ा तहसील में आज से छोड़ा जाएगा नर्मदा नहर का पानी, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के विशेष प्रयासों से किसानों की जल समस्या का हुआ समाधान

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान/ढीमरखेड़ा- कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही जल समस्या को देखते हुए बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के विशेष प्रयासों से ढीमरखेड़ा तहसील में नर्मदा नहर का पानी आज से छोड़ा जाएगा। नहर में पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

किसानों की मांग और क्षेत्र की जल समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने संबंधित अधिकारियों से लगातार चर्चा कर नर्मदा नहर का पानी छोड़े जाने के लिए विशेष प्रयास किए। विधायक के प्रयासों से आज से नहर में पानी छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई में सुविधा मिलेगी।

नर्मदा नहर का पानी मिलने से ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक लगातार सक्रिय रहते हैं और किसानों के हित में लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button