प्रशासनमध्यप्रदेश

इंदौर में ट्रैफिक जाम में फंसे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, आधे घंटे बाद पैदल पहुंचे कार्यक्रम स्थल

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

इंदौर- मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर में ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। विजय नगर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री की गाड़ी जाम में फंस गई। करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्होंने पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का फैसला किया। इस दौरान वह सुरक्षा घेरे में पैदल मंच तक पहुंचे।

ट्रैफिक जाम के कारण कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में हुई देरी के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने की नसीहत दी और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक रास्ते तैयार रखने के निर्देश दिए।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों के दौरान यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस घटना ने शहर में बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Related Articles

Back to top button