Blogमध्यप्रदेश

कटनी जिले में अब तक 810.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले वर्ष की तुलना में 21.3 फीसदी कम बारिश, स्लीमनाबाद में सबसे अधिक 1065.4 मिमी वर्षा

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जिले में 1 जून से 13 सितंबर तक इस वर्ष कुल 810.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 1030.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अब तक करीब 21.3 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी के अनुसार, इस वर्ष सबसे अधिक औसत वर्षा स्लीमनाबाद तहसील में 1065.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं रीठी में 988.0, ढीमरखेड़ा में 890.0, विजयराघवगढ़ में 832.0, कटनी में 748.0, बहोरीबंद में 747.4, बरही में 636.0 और बड़वारा में 576.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में रीठी तहसील में सर्वाधिक 1368.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button