Blogमध्यप्रदेशराजनीति

अटल जी की पुण्यतिथि पर बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने निज निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ अर्पित की श्रद्धांजलि

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

बड़वारा- भाजपा के संस्थापक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से अलंकृत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने निज निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन और समर्पण को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन भारतीय राजनीति में राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके विचार और आदर्श सदैव करोड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button