प्रशासनमध्यप्रदेश
नवरात्रि पर कटनी पुलिस हाई अलर्ट, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने दुर्गा पंडालों से गरबा एवं रामलीला स्थलों तक पैदल किया भ्रमण
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नगर के प्रमुख दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों, रामलीला एवं सांस्कृतिक आयोजन स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का सघन निरीक्षण किया।





