दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में लगातार बदलते रुझानों के बीच 8वें राउंड तक के रूझान सामने आ चुके हैं। अबतक के रुझानों पर गौर करें तो कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में निर्णायक बढ़त बना ली है। पहले तीन राउंड तक भाजपा बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन, चौथे राउंड से कांग्रेस का पलड़ा भारी होना शुरु हुआ तो अब 8वें राउंड तक आते-आते कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कुल 6,583 वोटों की बढ़त हासिल कर चुके हैं। जबकि, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव कुल 21 उम्मीदवारों में से तीसरे स्थान पर जगह बनाए गुए हैं।
8 राउंड की मतगणना के बारे में यहां जानें
मतगणना के पहले राउंड में भाजपा को 4,551 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 3,367 और आसपा को 1,917 वोट प्राप्त हुए। इस चरण में भाजपा ने 1,184 वोटों की बढ़त बनाई।
7 राउंड बाकी
लगातार बढ़ती कांग्रेस की बढ़त ने मुकाबले को पूरी तरह उसके पक्ष में मोड़ दिया है। हालांकि, अभी मतगणना में 7 राउंड बाकी हैं, लेकिन 8वें राउंड तक के रुझान कांग्रेस को मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं, जबकि भाजपा को वापसी के लिए आगामी राउंड में बड़े अंतर से बढ़त हासिल करनी होगी। दूसरी तरफ आजाद समाज पार्टी तीसरे स्थान पर बनी हुई है।