Blog

जब तिरंगे के रंगों से दमका कटनी कलेक्ट्रेट, दिखा देशभक्ति का शानदार नजारा

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से एक दिन पहले कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय का भवन तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा। केसरिया, सफेद और हरे रंग के प्रकाश से आलोकित कलेक्ट्रेट भवन रात के समय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

तिरंगे रंगों की रोशनी में सजा कलेक्ट्रेट भवन देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रदर्शित कर रहा है। भवन की भव्य रोशनी दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल और अधिक जीवंत बना रही है।

केसरिया, सफेद और हरे प्रकाश से सजा यह दृश्य न केवल प्रशासनिक भवन की खूबसूरती बढ़ा रहा है, बल्कि नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में देशभक्ति का रंग और गहरा होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button