Blogमध्यप्रदेश
लाड़ली बहनों के खातों में कल आएंगे 40वी किस्त के ₹1500, मुख्यमंत्री मोहन यादव आगर मालवा से सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का इंतजार रविवार को खत्म होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रत्येक पात्र बहन के खाते में ₹1500 की राशि ट्रांसफर करेंगे। सरकार द्वारा कुल 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जाएगी।
50 विकास कार्यों का भी लोकार्पण-भूमिपूजन
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला मुख्यालय पर 254.09 लाख रुपये की लागत वाले 50 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। किस्त जारी होने के साथ ही प्रदेशभर की लाड़ली बहनों को सीधे बैंक खातों में राशि प्राप्त होगी।





