मध्यप्रदेश

पोड़ी कला बी में गूंजा रहा अखंड मानस पाठ, रामभक्ति में डूबा गांव

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

ढीमरखेड़ा- जनपद क्षेत्र के ग्राम पोड़ी कला बी स्थित हनुमान मंदिर इन दिनों रामभक्ति में सराबोर है। मंदिर परिसर में आयोजित अखंड मानस पाठ से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों की गूंज से मंदिर परिसर सहित आसपास का माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग गया है।

अखंड मानस पाठ में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मानस पाठ का श्रवण कर रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर में मानो भक्ति की गंगा बह रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होता है और लोगों में आपसी एकता, भाईचारे एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी से गांव और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा रही है। अखंड मानस पाठ को लेकर पोड़ी कला बी के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button