Blog
ई-अटेंडेंस के आधार पर मिलेगी अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति, री-ज्वाइनिंग के लिए 90 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं री-ज्वाइनिंग प्रक्रिया को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार अब अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं पुनः कार्यग्रहण (री-ज्वाइनिंग) की प्रक्रिया में ई-अटेंडेंस को महत्वपूर्ण आधार बनाया जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय के नवीन आदेश के अनुसार, री-ज्वाइनिंग के लिए इच्छुक अतिथि शिक्षकों को फरवरी 2026 से अप्रैल 2026 की अवधि के दौरान कम से कम 90 प्रतिशत या उससे अधिक ई-अटेंडेंस दर्ज होना अनिवार्य होगा। निर्धारित उपस्थिति प्रतिशत पूर्ण नहीं करने वाले अतिथि शिक्षकों को री-ज्वाइनिंग की पात्रता से वंचित किया जा सकता है।




