मध्यप्रदेश

उमरियापान में नवीन सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण के लिए विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री से मांगी स्वीकृति राशि

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी

उमरियापान- बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के उमरियापान में संचालित सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर आवश्यक स्वीकृति राशि जारी किए जाने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उमरियापान में संचालित सांदीपनि विद्यालय वर्तमान में पुराने एवं अनुपयुक्त भवन में संचालित हो रहा है। इसके कारण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि का आवंटन पहले ही किया जा चुका है।

विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि की स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन विद्यालय भवन का निर्माण हो सके और क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय भवन का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। नवीन भवन बनने से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण और अधिक मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button