Blog

भोपाल को एक और रेलवे स्टेशन की सौहात, 3 साल से हो रहा था स्टेशन शुरू होने का इंतजार

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- लंबे इंतजार के बाद आखिराकार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 28 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल तरीके से मालवा और राजकोट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद आलोक शर्मा, विधायक समेंत बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। इस स्टेशन को चालू करने की डिमांड पिछले 3 साल से हो रही थी।

5 करोड़ की लागत से रेनोवेट हुआ स्टेशन

आपको बता दें कि, भारतीय रेलवे की ओर से 5 करोड़ रुपए खर्च कर निशातपुरा का पुराने रेलवे स्टेशन का नया डिजाइन किया है। यहां मालवा और राजकोट एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन गाडिय़ों को हॉल्ट देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे रेलवे ने मंजूर कर लिया गया है।

कुछ चुनौतियां भी आएंगी

स्टेशन शुरू होने के बावजूद यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्टेशन तक पहुंचने के लिए अप्रोच रोड और शहर से सीधी कनेक्टिविटी अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुई है।

रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य जारी है, जिससे आवागमन प्रभावित है। साथ ही स्टेशन पर जलापूर्ति और कुछ अन्य परिचालन सुविधाएं भी अभी पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं।

Related Articles

Back to top button